Harihar Dham temple “हरिहर धाम मंदिर”, बगोदर
झारखंड एक खनिज समृद्ध और सुंदर राज्य है। यहां गिरिडीह जिले में स्थित बगोदर प्रखंड में स्थित है, एक भव्य और प्रसिद्ध मंदिर भगवान शिव की Harihar Dham temple “हरिहर धाम मंदिर” । जिसका निर्माण लगभग 1988 ई. में की गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से यह मंदिर अस्तित्व में आया और इसमें लगभग 30 वर्ष का समय लगा।
इस शिव मंदिर की नींव एक विद्वान, अमरनाथ मुखोपाध्याय ने रखी थी। कहा जाता है कि अमरनाथ जी ने सांसारिक जीवन का त्याग कर पैदल यात्रा के दौरान इस स्थान पर आकर रुके थे। उन्हें यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति ने आकर्षित किया, जिसके बाद उन्होंने यहां एक मंदिर की स्थापना का संकल्प लिया।
यह मंदिर शिवलिंग की आकर की जिसकी ऊंचाई 65 फीट है। यहां श्रावण पूर्णिमा में पूजा अर्चना करने के लिए दूसरे राज्य के भी लोग आते हैं। यहां श्रावण के उज्जवल पक्ष के पांचवें दिन नाग पंचमी के रूप में लोकप्रिय कोबरा की पूजा करने की रस्म मनाई जाती है और यह मंदिर हिन्दू धर्म के लोगों के विवाह के लिए अत्यधिक लोकप्रिय हैं। यह हिंदुओं का एक बहुत पवित्र स्थल है।